Ak hindustan idhar basta hai

A Hindustan resides here.

   एक हिन्दुस्तान उधर बसता है।

Hindustan
Ak Hindustan idhar basta hai

एक हिन्दुस्तान इधर बसता है,
एक हिन्दुस्तान उधर बसता है।।

उनके पास सबकुछ है,
हमारा सबकुछ सस्ता है,
एक हिन्दुस्तान इधर बसता है,
एक हिन्दुस्तान उधर बसता है ।।

इधर सिसकती जिन्दगी, उधर सरगम,
कहाँ वो और कहाँ हम,
वे खेलते फूलों से,
हमारा पाँव खेतों में थिरकता है,
एक हिन्दुस्तान इधर बसता है,
एक हिन्दुस्तान उधर बसता है ।।

कोई दाता है,
कोई अदाता है,
उनकी जिन्दगी एक नजराना है,
हमें तो बस गुजर जाना है,
जिन्दगी एक घाव सी है,
घाव बस रिसता है,
एक हिन्दुस्तान इधर बसता है,
एक हिन्दुस्तान उधर बसता है ।।
             
                   - Onkar

मेरी अन्य कविताओं को पढने के लिए नीचे क्लिक करें
1) Sita mata ka jbab(part 1)
2) Sita mata ka jbab (part 2)
3) Urmila aur Laxman
4) फूल की जिद




Comments