गणतंत्र दिवस गीत

गणतंत्र दिवस गीत

Gantantra divas geet, Tiranga jhanda, national flag
Tiranga Jhanda

 तिरंगा लहराएंगे ,
हम झंडा फहराएंगे


"चंदा को कह दो आज रात,
पूरी आभा बिखरा दे,
तारे भी झिल मिल झिल मिल कर,
रंगिनियां लहरा दे।।"

"ऐ झिंगुर अपनी शहनाई को,
तुम बजाते रहना,
ऐ जुगनू जगमग जगमग कर ,
मौसम सजाते रहना ।।"

"सूर्य देवता जल्दी आना,
जल्दी ही उग आना,
अपनी सतरंगी किरणों से,
तुम अद्भुत समां बनाना ।।"

तिरंगा लहराएंगे ,
हम झंडा फहराएंगे

"सुनो हवाएं चहुं दिशाएं,
सबको ये बता दो,
महापर्व भारत का है,
बस इतना ही समझा दो ।।"

"बड़े शान से हम अपनी
ताकत को दिखालाएंगे,
राष्ट्रगान है गुंजित होगा,
तिरंगा फहराएंगे ।।"

" उत्तर हिम की ताकत देता,
दक्षिण हिंद का पानी,
पूरब सें हुंकार है भरती,
कालिका महरानी ।।"
  
"पश्चिम अरब का वेग हमारा,
ताकत प्रचंड बनाता,
खोलो आँखें देखो कैसा,
तिरंगा लहराता ।।"

"नजर उठाओगे तो सुन लो,
फिर  सह न पाएँगे ,
तोड़ तुम्हारा कस बल,
हम तिरंगा लहराएंगे ।।"

"याद करेंगे शहीदों को,
 इतना ही कह देंगे,
झंडा कभी ना झुकने देंगे,
 छूकर  प्रतिज्ञा लेंगे ।।

"महापर्व गणतंत्र हमारा ,
दुनियां को दिखलाएंगे,
बड़े शान से सजधज कर,
तिरंगा फहराएंगे ।।"















Comments