Can I do law LL.B. after 12th ?

Can I do  LL.B. after 12th ?

क्या मैं 12वीं उत्तिर्ण होने के बाद एल एल. बी / बी.एल. कर सकता हूँ ?
यदि आप उपरोक्त प्रश्न सहित अन्य कई सवालों के उत्तर जानना चाहते हैं तो सही जगह पर हैं।इस आलेख में आपको अपने प्रश्नो के जबाब सरल सहज शब्दों में मिल जाएँगे। पूरे आलेख को ध्यान से अंत तक पढ़ें।

आप निम्न उपायों द्वारा कानून की पढ़ाई कर सकते हैं -

1) 12 वीं पास करने के बाद 2) स्नातक करने के बाद


1) 12 वीं पास करने के बाद Pre-Law Course -

 आप विज्ञान/कला यानि  I.Sc. /I.A किये हैं तथा यदि आपकी रूचि कानून की पढ़ाई में है तो आप 12 वीं पास होने के बाद से ही इसे प्रारंभ कर सकते हैं।
इसके लिए पढ़ाई की ब्यवस्था भारत के  विश्वविद्यालयोंं में उपलब्ध है।
आपको Pre-Law Course में नामांकन कराना होगा। Pre-Law course में नामांकन के बाद आपको कानून का स्नातक बनने में 5 वर्ष लगते हैं। मतलब ये कि Pre-Law 5 वर्षीय पाठ्यक्रम है। नामांकन के बाद  दो वर्ष आपको सामान्य विषय जैसे English व अन्य के साथ कानून की जानकारी देने वाले प्रारंभिक विषय पढ़ने होते हैं ।दो साल के बाद आपको पूर्ण रूप से Law subject पढ़ना होता है। इन तीन सालों में प्रत्येक साल आपको छः विषय जैसे भारतीय दंड विधान ( Indian Panel Code) , क्रिमिनल प्रोसिज्योर कोड (Cr.P.C.), दीवानी प्रक्रिया संहिता ( Civil Procedure Code ) इत्यादि पढ़ने होते हैं। तीन वर्ष की पढ़ाई में आप लगभग कानून के सभी अत्यावश्यक विषयों की पढ़ाई कर लेते हैं। हिन्दु विधि, मुस्लिम विधि, वाणिज्य विधि इत्यादि  जैसे विषयों  के आप जानकार हो जाते हैं।आपको कुछ विषय अपने रूचि के अनुरूप चुनने की आजादी भी रहती है। सार संक्षेप यह कि 12 वीं की पढ़ाई के बाद Pre-Law में नामांकन लेने से आपको प्रारंभ से ही कानून संबधी विषयों की प्रारंभिक जानकारी मिलनी शुरू हो जाती है और प्रारंभ से ही कानून से सबंधित तथ्यों की बेहतर समझ आपमें विकसित होने लगती है। चुँकि कानून में अंग्रेजी का विशेष महत्व है इसलिए Pre-Law में नामांकन के बाद प्रारंभिक वर्षों में अंग्रेजी विषय syllabus में रहने से आपकी यदि कोई कमी इसमें है तो मजबूत करने पर ध्यान दिया जाता है कि आप एक बेहतर कानून के स्नातक बन सकें।

2) स्नातक के बाद Law course


आप किसी भी stream से हों यानी विज्ञान,कला,वाणिज्य (B.Sc./ B.A./B.Com. / B.Tech.) आप LL.B./ B.L. में नामांकन ले सकते हैं।ये तीन वर्षीय कोर्स है । विषय वही रहते जिसकी चर्चा मैंने उपर की है। अंत में आपको LL.B./ B.L. की Degree मिलती है।
12 वीं पास करने के बाद Pre-Law course  हो या स्नातक करने के बाद दोनों ही स्थिति में अंत में आप LL.B./ B.L. की Degree ही प्राप्त करते हैं। दोनों में कोई अंतर नहीं होता। अंतर बस इतना ही है कि Pre Law course में जहां 5वर्षीय पाठ्यक्रम है वहीं स्नातक के बाद तीन वर्षीय पाठ्यक्रम है।
B.L/ LL.B. की Degree के बाद बार कौंसिल में निबंधित होकर अनुज्ञप्ति प्राप्त कर वकालत शुरू कर सकते हैं। प्रत्येक राज्य के अपने बार कौंसिल हैं। मसलन बिहार बार कौंसिल, उ.प्र. बार कौंसिल, बंगाल बार कौंसिल इत्यादि। ये बार कौंसिल ही अधिवक्ता के रूप में कार्य करने के लिए आपको अनुज्ञप्ति देते हैं। राज्यों के बार कौंसिल Indian Bar council से जुड़े हुए हैं। ये सभी मिलकर एक इकाई ही हैं।
LL.B/B.L. की पढाई के बाद कैरियर के लिए कई द्वार खुल जाते हैं। आप स्वतंत्र रूप से अधिवक्ता का कार्य कर सकते हैं, किसी कंपनी के विधिक सलाहकार बन सकते हैं। आप न्यायिक दंडाधिकारी, न्यायाधीश के लिए परीक्षा पास कर न्यायिक दंडाधिकारी, जज बन सकते हैं।

संक्षेप में/निष्कर्ष 

Pre-Law की पढ़ाई 12 वीं के बाद एक बेहतर विकल्प है। यदि आप कानून के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपको इसमें अवश्य नामांकन कराना चाहिए। आपको प्रारंभ से ही कानून विषयक जानकारी मिलनी प्रारंभ हो जाती है। आप इस क्षेत्र के लिए बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए तैयार हो जाते हैं।
भारत के कई विश्वविद्यालयों में इसकी पढ़ाई उपलब्ध है। बिहार में तिलकामांझी विश्वविद्यालय से संबद्ध T.N.B Law College में इसकी पढाई होती है। यह कालेज बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत मुख्य शहर भागलपुर में उपलब्ध है। सरकारी क्षेत्र में रहने के कारण अपेक्षाकृत खर्च भी कम होता है। नामांकन के पूर्व ये कालेज एक जाँच परीक्षा लेती है। सफल उम्मीवार का नामांकन होता हैं।
तो 12 वीं के बाद कानून की पढ़ाई कर कैरियर बनाना चाहते हैं तो बस शुरू हो जाईये।

कुछ आवश्यक तथ्य भी जानें - 


 * सरकारी सेवा में रहते आप कानून की पढ़ाई नहीं कर सकते । 


इसका कारण है कि syllabus के मुताबिक आपको court जाकर court proceeding को watch करना होता है जिससे  किआपमें न्यायिक प्रक्रिया की बेहतर समझ विकसित हो सके। सरकारी सेवा में रहते हुए ये करना संभव नहीं है।

*आप Distanceeducation/open university के माध्यम से भी B.L. नहीं कर सकते। 

यद्दपि कई Distance Education/ open uni ये पढ़ाई offer करते हैं लेकिन चुँकि Bar Council इसको मान्यता नहीं देता अतः उनके द्वारा दी गई Degree के आधार पर आप  वकालत का कार्य नहीं कर सकते।

Comments