10 mahatwapurn ghatnayen bharat warsh 2018
10 महत्वपूर्ण घटनाएं भारत वर्ष 2018
1) श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी
ये भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं जो 4 साल यानी वर्ष 2014 से जब से प्रधानमंत्री बने हैं भारत के लिए लगातार चर्चा के केन्द्र बिंदु बने हुए हैं। लगातार हो रहे सर्वे में भी वे भारत के सबसे अधिक लोकप्रिय ब्यक्ति हैं।इसके पहले वे वर्ष 2001 से लगातार 2014 तक भारतीय राज्य गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वे unpredictable personality हैं तथा अचानक निर्णय लेकर लोगों को चौंकाते हैं। वे लगातार काम करते हैं और कभी थकते नहीं। उन्हौने अपनी कुशल नीति से पाकिस्तान को अलग थलग कर दिया है। डोकलाम मुद्धे पर अडिग रहकर उन्हौने साहस का परिचय भी विश्व को दिया है।वे वर्तमान में भारतीय राजनीति की धुरी बने हूए हैं।उनपर गोधराकांड के समय मुस्लिम के विरुद्ध बदले की भावना से कार्य करने के आरोप भी लगे। उस समय अमेरिका ने वीजा देने तथा मोदीजी के अमेरिका प्रवेश पर रोक भी लगाई थी। न्यायालय से वे निर्दोष साबित हुए तथा अमेरिका से संबंध भी मजबूत हूए।आज अमेरिका में भी मोदीजी लोक प्रिय हैं।श्री नरेन्द्र मोदी भारत में प्रधान मंत्री कैसे बन पाये ये पढ़े
2) श्री राहुल गांधी
ये भारत के दूसरे सबसे अधिक चर्चित ब्यक्ति हैं तथा मोदीजी के धुर विरोधी हैं।ये भारत के सबसे पुराने राजनीतिक दल काँग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं। भारत के कई लोग मानते हैं कि ये एक न एक दिन भारत के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे। ये अपने विवादास्पद ब्यानों.के लिए भी चर्चा में आ जाते हैं।3) श्री अमित साह
राजनीति के चाणक्य कहे जाने बाले ये मोदीजी के बाद दूसरे सबसे शक्तिशाली ब्यक्ति माने जाते हैं। इनके कुशल नेतृत्व व नीति के चलते भारतीय जनता पार्टी ने कई चुनावों मे अविश्वसनीय सफलता पाई है। ये वर्तमान में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं। मोदीजी के मुख्यमंत्रित्व काल में ये गुजरात राज्य के गृहमंत्री के रूप में कार्य किया है। अभी ये संसद सदस्य हैं। मोदीजी और इनकी जोडी काफी चर्चित है।4) श्री अरूण जेटली
ये वर्तमान में भारत के वित्तमंत्री हैं। इनका ब्यक्तित्व काफी धीर गंभीर है। पेशे से सुप्रीम कोर्ट के वकील श्री जेटली को भारत में एकीकृत कर प्रणाली GST को लागू करने का श्रेय जाता है।ये भी लगातार भारत में चर्चा में रहे हैं।5) RBI ( Reserve Bank of India)
ये भारतीय बैंकिंग प्रणाली में रीढ है। रूपये की छपाई एवम बैंको के सुचारू काम काज हेतु विभिन्न नीतिगत निर्णय यही करती है। लेकिन नोटबंदी के समय से ही ये संगठन चर्चा में है। कुछ दिन पहले RBI Governer उर्जित पटेल द्वारा दिये गये इस्तीफा के बाद ये दुबारा चर्चा के केंद्र में आ गया।मानाजाता है कि सरकार से नीतिगत मतभेद के चलते ही उन्हौने इस्तीफा दिया। हालांकि अपने इस्तीफे को उन्हौने नीजी कारणो के कारण दिया बताया था।6) CBI ( Central Beauro of Investigation)
भारत की सबसे बडी जाँच एजेंसी तब अचानक चर्चा में आ गई जब इसके दो निदेशक स्तर के पदाधिकारी अस्थाना और वर्मा आपस में ही एक दूसरे पर आरोप लगाते हूए लड पडे। भारत सरकार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इन्हें छुट्टी पर भेज दिया और कार्यकारी निदेशक की नियुक्ति कर दी। वर्तमान में मामला न्यायालय में लंबित है और ये मुकदमा लड रहे हैं।7)सर्वोच्च न्यायालय
भारत के सर्वोच्च न्यायालय भी वर्ष 2018 में काफी चर्चित रहे। ये उस समय चर्चा में आये जब 4 वरीय न्यायधीश ने अपने मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा पर निरंकुश होने का आरोप लगाया। श्री दीपक मिश्रा रिटायर्ड कर चुके हैं। प्रेस कांफ्रेंस करने वाले 4 न्यायाधीशों में से एक रिटायर्ड कर चूके हैं जबकि श्री गोगोई वर्तमान मुख्य न्यायाधीश हैं। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने एव राम मंदिर मुद्धो पर लम्बी तारीख देकर निर्णय में विलंबको लेकर यह न्यायालय चर्चा में बनी हुई है। हालांकि लोगों की पूरी आस्था आज भी न्यायालय मे बनी हुई है।8) सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 फीट उँची मूर्ति के निर्माण पूर्ण होकर राष्ट्र को समर्पित करने के कारण वर्ष 2018 में ये काफी चर्चित हुआ। इस मूर्ति स्थापना की लागत 5000 करोड रू कही जा रही है। कीमत भी आलोचना के केन्द्र में रहा।
9) Bollywood
भारतीय सिनेमा के तीन चर्चित खान यानी शाहरूख खान, अमिर खान और सलमान खान के तीन लगातार फ्लाप फिल्मों के कारण भारतीय सिनेमा को झटका लगा।हालांकि अक्षय कुमार और दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत अभिनित 2.0 सफल फिल्म रही । सबसे अधिक चर्चा मि. फरफेकनिस्ट आमिर खान की ठग आफ हिन्दुस्तान रही जिसमे अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज के अभिनय के बावजूद ये फिल्म फ्लाप हो गई।
प्रियंका चोपडा और निक तथा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी Bollywood की चर्चित शादियों में से एक रही।अंबानी की पुत्री की शादी भी काफी चर्चित रही। खासकर भारतीय रश्मों रिवाज और हिन्दू वैदिक रीति से हुई अंबानी की पुत्री की शादी ने विशेष चर्चा पाई तथा इस पर कई लेख लिखे गये।
10) Sports
इस साल भारत खेल जगत में भी काफी चर्चित रहा।खासकर राष्ट्रमंडल खेल एवं एशियाड में भारत ने काफी बढियां प्रदर्शन किया। साल के अंत मे मुक्केबाजी में मेरीकाम की जीत ने सबका ध्यान आकर्षित किया।जाते जाते भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया को उन्हीं की जमीन पर शिकस्त दी ।
अंतिम निष्कर्ष
निष्कर्षतः हम कह सकते हैं कि भारत के लिये वर्ष 2018 काफी चर्चित रहा। इस दरम्यान भारत की आर्थिक, राजनीतिक एवं लगभग प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति हुई। वर्ष 2019 और भी चर्चित रहेगा क्योंकि वो चुनाव वाला साल होगा। वर्ष 2019 ही ये निर्णय करेगा कि मोदीजी प्रधानमंत्री बने रहेंगे या राहुल जी का भाग्योदय होगा ।सब समय के गर्भ में है। पाँच राज्यो़ के चुनाव में राहुलजी ने बढत दिखाई है क्या ये जीत उस परिणाम तक पहुँचेगा कि राहुलजी भारत के प्रधानमंत्री बन सकें या राजनीति के चाणक्य उनके रथ को रोक ल़ेगे कोई नहीं कह सकता क्योंकि भारतीय जनता भी unpredictable है।
Comments