Indian woman Bharat men mahilayen


  भारत में महिलाएं
आज हम भारत में महिलाओं कि सामाजिक आर्थिक राजनितिक एवं कानून में उन्हें मिले अधिकार कि स्थिति का संक्षेप में अध्ययन  करेंगे औए उनकी वास्तविक स्थिति कि जानकारी लेंगे l

भारतीय महिलाएं 

भारतीय महिलाएं 







भारतीय महिलाओं पर रिसर्च करने वाले क्या कहते हैं ???-

पश्चिमी मिडिया अक्सर भारत में महिलाओं की स्थिति पर सवाल उठाते रहे हैं l लन्दन कि एजेंसी थॉमसन रायटर्स फाउंडेशन के सर्वे में जो जून 2018 में जारी हुए थे, यह बताया गया था कि "भारत महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक व असुरक्षित देश है l"उन्होंने कारण बताया कि महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा और उन्हें सेक्स धंधों में मजबूर करने के ज्यादा जोखिम हैं l उन्होंने दूसरा स्थान अफगानिस्तान और तीसरे नम्बर पर सीरिया को  रखा था l जब तब ऐसे रिपोर्ट हम अक्सर सुनते रहते हैं l 

क्या वाकई स्थिति ऐसी है ?

भारत की राष्ट्रीय महिला आयोग ने तत्काल थामसन रायटर्स फ़ाउँडेशान  के सर्वे का खंडन किया और रिपोर्ट तैयार करने के तरीकों कि आलोचना की l भारत के महिला बाल कल्याण मंत्रालय ने भी रिपोर्ट की अनदेखी की और उसे कोई महत्व नहीं दिया l 
वास्तविक बात यह है कि 500-600 लोगों से पुछ्ताथ कर कोई भारत जैसे विशाल देश को एकदम से "असुरक्षित देश" बताना यह साबित करता है कि पश्चिमी मिडिया ,रिसर्च एजेंसी भारत को लेकर विद्वेष से भरे हुए हैं l यह बताया गया कि 500+ लोगों से फ़ोन पर बात की गयी थी जिसमें 100 लोग भारत के थेl अब 130 करोड़ देश वाले भारत की महिलाओं के बारे में झट से निष्कर्ष निकालना हास्यास्पद हैl 

                               वास्तविक आकलन-

साधारणतया विचार करें तो हम पाते हैं कि भारतीय महिलाएं भारत में पूरी तरह तरह स्वतंत्र है l जीवन में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर हैं l यहाँ मलाला युसुफजई जैसी लार्कियों के पढाई करने से मना करने हेतु गोली नहीं मारी जाती l देश के शीर्षस्थ संस्थाओं यथा प्रधानमंत्री का पद ,राष्ट्रपति का पद ,सर्वोच्य न्यायलय में न्यायाधीश का पद , को महिलाओं ने शुशोभित किया है l वर्तमान में भारत जैसे शक्तिशाली देश कि रक्षा मंत्री ,विदेश मंत्री महिला हैं और बेहतर कार्य कर रही हैं l भारतीय प्रधान मंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने पश्चिमी देशों को कुटनीतिक पराजय दी थी जब 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश का निर्माण किया था l उस समय विश्व की ताकतें अवाक रह गयी थी l 
कला,संस्कृति,सामाजिक कार्य व अन्यान्य क्षेत्र में भारतीय महिलाओं कि सफलता जग जाहिर है l विज्ञान के क्षेत्र ,शिक्षा के क्षेत्र ,खेल ,पत्रकारिता सभी क्षेत्र में महिलाएं अपना बेहतरीन योग्यदान दे रही हैं l लड़कियां अक्सर लड़कों से परीक्षा परिणाम में बाज़ी मार रही है l 
ऐसा नहीं है की सभी विदेशी मिडिया गलत तथ्य ही प्रस्तुत करते बल्कि ऐसी भी हैं जो भारत के पक्ष में लिखते हैं l 
मैं अगले पोस्ट में भारत में महिलाओं के क़ानूनी अधिकार एवं महिलाओं से जुड़े अन्यान्य पहलु पर विचार करूँगा l एक ही पोस्ट में इसे नहीं समेटा जा सकता l अगले पोस्ट में भी यह जारी रहेगा l मैंने पूर्व के पोस्ट में भारत में पूत्रियों एवं माँ को मिले क़ानूनी अधिकारों कि चर्चा की है जिसे आप पढ सकते हैं l 
                                        
  



Comments